हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो तनाव और डिप्रेशन से ग्रसित हैं। इस तनाव और डिप्रेशन के कारण इंसान धीरे धीरे मानसिक तौर पर बीमार हो जाता हैं तथा सोचने समझने की शक्ति भी प्रभावित होती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम अगर आप प्रतिदिन करते हैं तो इससे तनाव और डिप्रेशन की समस्या समाप्त हो जायेगा और आपका दिमाग स्वस्थ और फ़िट रहेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की तनाव और डिप्रेशन से बचने के लिए करें ये 5 काम।
मेडिटेशन, तनाव और डिप्रेशन से बचने के लिए मेडिटेशन सबसे कारगर उपाय माना जाता हैं। अगर आप प्रतिदिन सुबह के समय 25 से 30 मिनट मेडिटेशन करते हैं तो इससे आपके दिमाग में उत्पन स्ट्रेस हार्मोन्स का लेवल कम होंगे जायेगा और धीरे धीरे आपको तनाव और डिप्रेशन से छुटकारा मिल जायेगा। साथ ही साथ मेडिटेशन करने से आपका दिमाग शांत और स्वस्थ रहेगा।
नींद लें, तनाव और डिप्रेशन से छुटकारा पाने के लिए दिमाग को आराम देना बहुत ज़रूरी माना जाता हैं। इसलिए अगर आप तनाव से बचना चाहते हैं तो आप रात को जल्दी सो जाएँ और सुबह जल्दी जागें। आप प्रतिदिन कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें। इससे आपके दिमाग स्वस्थ रहेगा तथा तनाव और डिप्रेशन से भी छुटकारा मिल जायेगा।
योगासन, हर इंसान को अपने जीवन में तनाव और डिप्रेशन से बचने के लिए योगासन करना चाहिए। क्यों की योगासन करें से दिमाग की मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं और दिमाग में उत्पन होने वाला स्ट्रेस हार्मोन भी धीरे धीरे कम जाता हैं। जिससे इंसान को तनाव और डिप्रेशन से छुटकारा मिल जाती हैं और इंसान का शरीर भी स्वस्थ रहता हैं।
गुस्सा पर कंट्रोल, अगर आप छोटी छोटी बात पर गुस्सा करते हैं तो इससे आपके दिमाग में स्ट्रेस हार्मोन्स का लेवल बढ़ने लगेगा। इससे आप धीरे धीरे तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो जाएंगे। साथ ही साथ आपकी मानसिक स्थिति भी ख़राब हो जाएगी। इसलिए अगर आप तनाव और डिप्रेशन से बचना चाहते हैं तो आप अपने गुस्सा पर कंट्रोल रखें।
फाइबर युक्त आहार का सेवन, तनाव और डिप्रेशन से बचने के लिए फाइबर युक्त आहार का सेवन सबसे ज़रूरी माना जाता हैं। इसके सेवन से दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर मजबूत होगा तथा दिमाग में उत्पन स्ट्रेस धीरे धीरे कम होने लगता हैं। इसके सेवन से सोचने समझने की शक्ति भी अच्छी होती हैं तथा इंसान का शरीर भी स्वस्थ और फ़िट रहता हैं। इसलिए आप फाइबर युक्त आहार का सेवन प्रतिदिन करें। आप अखरोट, बिन्स, बादाम, सेब आदि का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती हैं।

0 comments:
Post a Comment