हेल्थ डेस्क: आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में अपने ब्रेन को स्वस्थ रखना बहुत मुश्किल भरा काम हैं। लेकिन अगर आप सही तरीकों से सही पौष्टिक आहार का सेवन करते हैं तो आप अपने ब्रेन को स्वस्थ और सेहतमंद बना सकते हैं। साथ ही साथ आप अपने ब्रेन पावर को भी बढ़ा सकते हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे पौष्टिक आहार के सेवन के बारे में जिन पौष्टिक आहार के सेवन से आपका ब्रेन पावर बढ़ेगा तथा ब्रेन स्वस्थ और फ़िट रहेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए करें इन 5 पौष्टिक आहार का सेवन।
अखरोट, ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए अखरोट सबसे बेस्ट पौष्टिक आहार हैं। अगर आप नियमित रूप से अखरोट का सेवन करेंगे तो इससे आपके दिमाग की मेमोरी बूस्ट होगी तथा दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर मजबूत होगा। साथ ही साथ इंसान का ब्रेन स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा। अखरोट में विटामिन ई की मात्रा भरपूर होती हैं जो ब्रेन के लिए सबसे फायदेमंद मानी जाती हैं।
बादाम, दरअसल बादाम में विटामिन ई के साथ साथ कैल्शियम और फाइबर की मात्रा मौजूद होती हैं जो इंसान को मेमोरी लॉस होने से बचती हैं। साथ ही साथ इसके सेवन से इंसान के दिमाग में स्ट्रेस हार्मोन्स का स्राव कम जाता हैं और इंसान का दिमाग स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। इसलिए अगर आप अपने ब्रेन पावर को बढ़ाना चाहते हैं तो आप प्रतिदिन सुबह की डाइट में बादाम का सेवन जरूर करें।
पालक, ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए आप प्रतिदिन पालक का सेवन करें। क्यों की पालक में आयरन, मेग्नेशियम, पोटेशियम के साथ साथ फोलिक एसिड की मात्रा भरपूर होती हैं जो ब्रेन पावर बढ़ाने के साथ साथ याददाश्त को भी मजबूत बनाता हैं। साथ ही साथ इसके सेवन से इंसान के ब्रेन में ब्लड का संचार सही तरीकों से होता हैं। जिससे इंसान का ब्रेन स्वस्थ रहता हैं। इतना ही नहीं पालक के सेवन से ब्रेन में अल्जाइमर होने की समस्या भी कम जाती हैं।
दूध, दरअसल दूध में कैल्शियम के साथ साथ विटामिन, मेग्नेशियम और प्रोटीन होता हैं जो ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए सबसे बेस्ट पौष्टिक आहार माना जाता हैं। इसके सेवन से ब्रेन में पोषक तत्वों की कोई कमी नहीं होती हैं और दिमाग की मेमोरी भी बूस्ट होती हैं। इतना ही नहीं दूध का सेवन स्ट्रेसफुल लोगों के ब्रेन के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता हैं। इसके सेवन से ब्रेन का स्ट्रेस समाप्त हो जाता हैं और इंसान की याददाश्त भी अच्छी रहती हैं।
साबुत अनाज, ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए दिमाग को सबसे ज्यादा एनर्जी की आवश्यकता हैं। साबुत अनाज में ग्लूकोज की मात्रा भरपूर होता हैं। जो ब्रेन को एनर्जी देने का काम करना हैं। इससे इंसान की मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं तथा इंसान का ब्रेन पावर धीरे धीरे बढ़ने लगता हैं। साथ ही साथ इसके सेवन से इंसान का ब्रेन स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं।
0 comments:
Post a Comment