ये 5 टिप्स नहीं पड़ने देंगे आपकी याददाश्त कमजोर

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनकी याददाश्त कमजोर हो जाती और उन्हें धीरे धीरे भूलने की बीमारी होने लगती हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिस टिप्स को अपना कर आप अपने दिमाग की याददाश्त को मजबूत बना सकते हैं तथा भूलने की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की ये 5 टिप्स नहीं पड़ने देंगे आपकी याददाश्त कमजोर। 
टेंशन न लें, अगर आप अपने याददाश्त को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप किसी भी बात का टेंशन न लें। क्यों की टेंशन लेने से दिमाग का न्यूरो सिस्टम कमजोर हो जाता हैं और सोचने समझने की शक्ति प्रभावित होने लगती हैं। इसलिए आप अपने दिमाग में तनाव उत्पन होने ना दें तथा खुद को हैप्पी रखने की कोशिश करें। इससे आपका दिमाग स्वस्थ और फ़िट रहेगा तथा आपकी याददाश्त भी अच्छी रहेगी। इस टिप्स को अपना कर आप अपनी याददाश्त को कमजोर होने से बचा सकते हैं। 

डाइट का ख्याल रखें, अगर आप प्रतिदिन डाइट का ख्याल रखते हैं तथा डाइट में पौष्टिक और सेहतमंद आहार का सेवन करते हैं तो इससे आपकी याददाश्त अच्छी रहेगी तथा आपके दिमाग की कोशिकाओं में रक्त का प्रवाह भी सही तरीकों से होगा। साथ हीं साथ आपको भूलने की बीमारी से भी छुटकारा मिल जायेगा। इस टिप्स को अपना कर आप अपने दिमाग की याददाश्त को मजबूत बना सकते हैं। इससे आपका दिमाग स्वस्थ और फ़िट रहेगा। 

मेडिटेशन करें, अगर आप प्रतिदिन मेडिटेशन करते हैं तो इससे आपकी याददाश्त कमजोर नहीं होगी तथा आपके दिमाग का सेरिब्रम स्वस्थ और फ़िट रहेगा। साथ हीं साथ आपको मानसिक शांति मिलेगी और दिमाग की मेमोरी भी बूस्ट होगी। इतना हीं नहीं रोजाना मेडिटेशन करने से इंसान को अल्जाइमर की बीमारी से भी छुटकारा मिल जाता हैं। इस टिप्स को आप प्रतिदिन आजमाएं। आपकी याददाश्त अच्छी रहेगी।  

नींद पूरी लें, अगर आप पूरी नींद नहीं ले पाते हैं तो इससे आपकी याददाश्त धीरे धीरे कमजोर हो जाएगी तथा आप मानसिक बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं। इसलिए याददाश्त को तेज करने के लिए आप पर्याप्त नींद लें और रोजाना कम से कम 8 घंटे सोएं। इससे आपका दिमाग स्वस्थ और तनाव मुक्त रहेगा तथा आपकी याददाश्त भी अच्छी रहेगी। 

विटामिन डी का सेवन करें, जब किसी इंसान के शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती हैं तो इसका सबसे ज्यादा प्रभाव इंसान के दिमाग पर पड़ता हैं। इससे इंसान की मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती हैं और इंसान का याददाश्त भी कमजोर हो जाता हैं। इसलिए अगर आप अपने याददाश्त को तेज करना चाहते हैं तो आप प्रतिदिन विटामिन डी का सेवन करें। इसके लिए आप दूध, अंडे, बादाम आदि का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन डी की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। 

0 comments:

Post a Comment