हेल्थ डेस्क: आज के समय में भी लोग फ़िट और जवान रहना चाहते हैं। लेकिन इस भाग दौड़ की जिंदगी में खुद को फ़िट और जवान रखना बहुत मुश्किल भरा काम होता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम अगर आप सुबह के समय करते हैं तो इससे आपका शरीर स्वस्थ और फ़िट रहेगा। साथ ही साथ आपके शरीर में ताकत भी बनी रहेगी। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की फ़िट और जवान रहने के लिए सुबह में करें ये 5 काम।
मॉर्निंग वॉक, अगर आप में फ़िट और जवान रहना चाहते हैं तो आप सुबह में समय मॉर्निंग वॉक जरूर करें। आधे घंटे के मॉर्निंग वॉक से आपके शरीर में रक्त का संचार ठीक तरीकों से होगा तथा शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होगी। इससे आपके त्वचा पर ग्लो बना रहेगा तथा शरीर की हड्डियां भी मजबूत होगी। मॉर्निंग वॉक करने से जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिल जायेगा।
मेडिटेशन, शरीर को फ़िट और जवान बनाये रखने के लिए मेडिटेशन सबसे जरूर माना जाता हैं। अगर आप प्रतिदिन सुबह के समय मेडिटेशन करते हैं तो इससे आपके दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर मजबूत होगा तथा आपको तनाव और डिप्रेशन से भी छुटकारा मिल जायेगा। साथ ही साथ आपका दिमाग शांत रहेगा तथा शरीर में थकान की समस्या उत्पन नहीं होगी। इससे आपके शरीर की शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी।
योगा, प्रतिदिन योग करने से शरीर का रक्त चाप अच्छा रहता हैं तथा शरीर की कोशिकाओं में ब्लड का सर्कुलेशन भी ठीक तरीकों से होता हैं। अगर आप प्रतिदिन योग करते हैं तो इससे आपका शरीर फ़िट और जवान रहेगा तथा आपके चेहरे पर झुर्रियां नहीं आएगी। साथ ही साथ आपका शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा। इसलिए योग करना हर इंसान के लिए ज़रूरी माना जाता हैं।
ग्रीन टी का सेवन, दरअसल ग्रीन टी में टैनिक की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो शरीर को फ़िट और जवान रखने में सहायक मानी जाती हैं। ग्रीन टी के सेवन से शरीर का कोलेस्ट्रॉल बर्न होता हैं। जिससे इंसान के शरीर का वजन नहीं बढ़ता हैं और शरीर सेहतमंद रहता हैं। इसलिए आप अपने शरीर को फ़िट और जवान रखने के लिए सुबह के समय ग्रीन टी का सेवन करें।
पानी का सेवन, अगर आप सुबह खाली पेट पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपका शरीर स्वस्थ और फ़िट रहेगा तथा आपके त्वचा में निखार बना रहेगा। साथ ही साथ पानी के सेवन से आपके शरीर में पाए जाने वाला विषैला पदार्थ शरीर से बाहर आ जायेगा। जिससे शरीर में संक्रमण होने के चांस कम जाएंगे। इससे आपका शरीर फ़िट और जवान रहेगा। इसलिए सुबह के समय भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें।

0 comments:
Post a Comment