गर्भावस्था में ज़रूरी है ये 5 विटामिन, महिलाएं जरूर जानें

हेल्थ डेस्क: जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में महिलाओं को कई तरह के विटामिन की ज़रूरत होती हैं ताकि उसके गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रह सकें। इसके लिए महिलाओं को सही जानकारी होनी चाहिए। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे विटामिन के बारे में जो विटामिन गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे ज़रूरी होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में ज़रूरी है ये 5 विटामिन, महिलाएं जरूर जानें।
आयरन, गर्भावस्था में महिलाओं को आयरन की ज़रूरत सबसे ज्यादा होती हैं। क्यों की आयरन की कमी के कारण गर्भ में बच्चे का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। साथ हीं साथ गर्भवती महिलाओं के शरीर में सूजन और थकान की समस्या उत्पन हो जाती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए तथा अपने शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए महिलाओं को आयरन की ज़रूरत होती हैं। इसलिए सभी गर्भवती महिला को गर्भावस्था में आयरन से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए।
कैल्शियम, गर्भावस्था में कैल्शियम का सेवन महिलाओं के लिए सबसे ज़रूरी हैं। क्यों की कैल्शियम की कमी के कारण गर्भ में विकसित हो रहे बच्चे की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और उसका विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। साथ हीं साथ महिलाओं के शरीर में दर्द की समस्या बनी रहती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को कैल्शियम युक्त आहार का सेवन रोजाना करनी चाहिए।
फोलिक एसिड, गर्भावस्था में गर्भवती महिलाओं को फोलिक एसिड की ज़रूरत सबसे ज्यादा होती हैं। क्यों की फोलिक एसिड की कमी के कारण गर्भ में बच्चे का विकास नहीं हो पाता हैं और बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ हो जाता हैं। साथ हीं साथ उसके शरीर में बीमारी होने के चांस बने रहते हैं। इससे बचने के लिए गर्भावस्था में महिलाओं को फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करनी चाहियें या डॉक्टर की सहायता से फोलिक एसिड की दवा भी ले सकती हैं।
विटामिन बी, दरअसल विटामिन बी शरीर में हीमोग्लोबिन के निर्माण में सहायक होता हैं। इससे शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत हो जाता हैं। साथ हीं साथ महिलाओं में किसी भी प्रकार के संक्रमण होने के चांस कम जाते हैं और महिलाओं का मूड भी बेहतर रहता हैं। इसलिए गर्भावस्था में विटामिन बी का सेवन करना ज़रूरी माना जाता हैं। महिलाओं को ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए। जिसमे विटामिन बी की मात्रा सबसे अधिक पायी जाती हो।
विटामिन डी, गर्भावस्था में विटामिन डी गर्भवती महिलाओं के लिए ज़रूरी होता हैं। इससे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं तथा गर्भ में बच्चे का विकास सही तरीकों से होता हैं। साथ हीं साथ महिलाओं के शरीर में विटामिन डी से ऊर्जा बनी रहती हैं और बॉडी का रक्तचाप भी अच्छा रहता हैं। इतना हीं नहीं विटामिन डी शरीर में रोग प्रतिरोधक छमता को मजबूत बनाता हैं। इसलिए गर्भावस्था में महिलाएं विटामिन डी युक्त आहार का सेवन करें।

0 comments:

Post a Comment