गर्भावस्था में पिएं इन 5 फलों के जूस, बीमारियां रहेंगी दूर

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो गर्भावस्था के समय बीमारियों से दूर रहने के लिए महिलाओं को जूस पीने की सलाह दी जाती हैं। लेकिन महिलाएं इस बात को लेकर चिंतित रहती हैं की उनके लिए किस फल के जूस का सेवन करना लाभदायक साबित होगा। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे फलों के जूस के बारे में जिन फलों के जूस का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित होता हैं तथा महिलाएं बीमारियों से दूर रहती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में पिएं इन 5 फलों के जूस, बीमारियां रहेंगी दूर। 
चुकंदर का जूस, गर्भावस्था में अगर कोई गर्भवती महिलाएं चुकंदर का जूस पीती हैं तो इससे उसके शरीर में एनीमिया बीमारी होने के चांस कम हो जाते हैं तथा शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता हैं। चुकंदर के जूस में आयरन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो ब्लड में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करती हैं। इसलिए चुकंदर का जूस सबसे लाभकारी माना जाता हैं। 

अनार का जूस, गर्भावस्था में अनार का जूस भी महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित होता हैं। अनार के जूस में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स के साथ साथ आयरन की मात्रा भरपूर होती हैं। जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती हैं। इससे गर्भवती महिलाओं के शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। साथ हीं साथ महिलाओं के शरीर में आयरन की भी कोई कमी नहीं होती हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान सभी महिलाओं को अनार का जूस पीना चाहिए। 

गाजर का जूस, दरअसल गाजर के जूस में फाइबर के साथ साथ आयरन और मेग्नीशियन पाया जाता हैं जो गर्भवती महिला के लिए सबसे लाभदायक साबित होता हैं। इससे महिलाओं के शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती हैं तथा शरीर में पोषक तत्वों की कोई कमी नहीं होती हैं। इसके सेवन से महिलाओं के शरीर में किसी भी प्रकार के संक्रमण या बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। इसलिए गर्भावस्था में गर्भवती महिलाएं गाजर के जूस का सेवन जरूर करें। 

बादाम का जूस, गर्भावस्था के समय गर्भवती महिलाओं के दिमाग में चिड़चिड़ापन बना रहता हैं तथा महिलाओं की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं होती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को बादाम का जूस पीना चाहिए। इससे दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर मजबूत होता हैं और महिलाओं की मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं। साथ हीं साथ बादाम के जूस पीने से दिमाग में स्ट्रेस भी उत्पन नहीं होता हैं। 

नारियल का जूस, गर्भावस्था में नारियल का जूस पीना महिलाओं के लिए सबसे अच्छा माना जाता हैं। क्यों की नारियल के जूस पीने से महिलाओं के शरीर में पानी की कमी नहीं होती हैं। साथ हीं साथ महिलाओं का पाचन तंत्र भी बेहतर रहता हैं तथा महिलाओं के शरीर में संक्रमण से फैलने वाली बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। नारियल का जूस पीने से महिलाओं को तुरंत एनर्जी मिलती हैं तथा महिलाएं खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करती हैं।

0 comments:

Post a Comment