हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो मोटापा की समस्या से ग्रसित हैं। इस समस्या से लिए ज्यादा तर लोग खान पान को जिम्मेदार मानते हैं। लेकिन खाना के अलावे भी बहुत से ऐसे कारण हैं। जिसकी वजह से इंसान मोटापा का शिकार हो जाता हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे कारणों के बारे में जिन कारणों के कारण इंसान का शरीर मोटा हो जाता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की सिर्फ खाना ही नहीं इन 5 कारणों से बढ़ता है मोटापा।
नींद की कमी, नींद पूरी ना होने के कारण शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक तरीकों से काम नहीं करता हैं। जिसके कारण इंसान के शरीर का वजन बढ़ने लगता हैं और देखने हीं देखते इंसान मोटापा का शिकार हो जाता हैं। इससे इंसान के शरीर में थकान की समस्या भी बनी रहती हैं। अगर आप मोटापा को कम करना चाहते हैं तो आप प्रतिदिन कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें। इससे आपके मोटापा भी कम होगा और सेहत भी अच्छा रहेगा।
हार्मोनल बदलाव, जब इंसान की उम्र बढ़ती हैं तब उसके शरीर कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इस स्थिति में कभी कभी इंसान के शरीर का हार्मोन्स असंतुलित हो जाता हैं। जिससे इंसान के शरीर का वजन बढ़ने लगता हैं और इंसान मोटापा की समस्या से ग्रसित हो जाता हैं। इस समस्या से बचने के लिए आप नियमित रूप से व्यायाम करें और पौष्टिक आहार का सेवन करें।
थायराइड, जब किसी इंसान के शरीर में थायराइड की समस्या उत्पन हो जाती हैं तब उस इंसान का वजन बढ़ने लगता हैं और इंसान मोटापा का शिकार हो जाता हैं। इस समस्या को आप भूलकर भी नजरअंदाज ना करें। क्यों की इस समस्या से कारण इंसान के शरीर में कई तरह की परेशानियां उत्पन हो जाती हैं। इसलिए अगर अचानक से आपके शरीर का मोटापा बढ़ने लगें तो आप थायराइड की जांच जरूर कराएं ताकि इस समस्या से बचा जा सकें।
मेनोपॉज, महिलाओं के शरीर में मेनोपॉज के दौरान जब एस्ट्रोजन हार्मोन्स का स्तर कम हो जाता हैं तब महिलाओं के शरीर का वजन बढ़ने लगता हैं और पेट के चारों ओर फैट जमा होने लगता हैं। साथ हीं साथ महिलाएं मोटापा का शिकार हो जाती हैं। इस कारणों की वजह से भी कुछ महिलाएं मोटापे से ग्रसित हो जाती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को सुबह में योगासन करना चाहिए।
रक्त का सही तरीकों से संचार ना होना, जब इंसान के शरीर में सही तरीकों से ब्लड सर्कुलेशन नहीं होता हैं तब शरीर का वजन बढ़ने लगता हैं और इंसान मोटापा का शिकार हो जाता। इससे पैरों में सूजन की समस्या भी उत्पन हो जाती हैं। साथ हीं साथ शरीर में थकान बनी रहती हैं। अगर किसी इंसान के शरीर में अचानक से वजन बढ़ने लगता हैं तो उसे नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment