हेल्थ डेस्क: जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में डॉक्टर उसे कई तरह के फ़ूड खाने की सलाह देते हैं। क्यों की इससे गर्भ में पल रहे शिशु का विकास ठीक तरीकों से होता हैं और बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे फ़ूड के बारे में जो फ़ूड सभी गर्भवती महिला को खानी चाहियें। इससे उनके गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ और फ़िट रहता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में जरूर खाएं ये 5 फ़ूड, बच्चा रहेगा स्वस्थ।
सी फ़ूड, गर्भावस्था के समय सभी गर्भवती महिला को सी फ़ूड का सेवन करना चाहियें। क्यों की सी फ़ूड में ओमेगा 3 के साथ साथ आयोडीन और फैटी एसिड की मात्रा मौजूद होती हैं। जिससे गर्भ में बच्चे का मानसिक विकास ठीक तरीकों से होता हैं। साथ हीं साथ बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। इसलिए सभी गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था में सी फ़ूड जरूर खाएं।
ताजे फल, दरअसल ताजे फल में विटामिन और मिनरल्स की मात्रा भरपूर होता हैं जो माँ और बच्चा दोनों के लिए फायदेमंद साबित होता हैं। इसके सेवन से गर्भ में बच्चे की शारीरिक और मानसीक विकास ठीक तरीकों से होती हैं और बच्चा बीमारियों से भी मुक्त रहता हैं। साथ हीं साथ शरीर का इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता हैं। इसलिए गर्भवती महिला को गर्भावस्था में संतरा, केला, अंगूर, अनार, सेब आदि का सेवन करना चाहियें।
दही, गर्भावस्था के समय गर्भवती महिला को प्रतिदिन दही खानी चाहिए। क्यों की दही प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता हैं। जिससे गर्भ में बच्चे का मानसिक विकास ठीक तरीकों से होता हैं और बच्चा खुद को स्वस्थ और फ़िट महसूस करता हैं। दही के सेवन से गर्भवती महिलाओं के पाचन तंत्र भी बेहतर रहता हैं और भोजन पचने में आसानी होती हैं।
बादाम, दरअसल बादाम में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जिससे महिला के साथ साथ उसके गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। इसके सेवन से बच्चे को ज़रूरी न्यूट्रीएंस मिल जाते हैं। जिससे उनके विकास में कोई बाधा नहीं आती हैं। साथ हीं साथ गर्भवती महिलाओं की मानसिक स्थिति भी अच्छी रहती हैं। इसलिए गर्भवती महिला को प्रतिदिन बादाम खाना चाहिए।
पालक, गर्भवती महिलाओं के लिए पालक का सेवन अमृत के समान होता हैं। क्यों की पालक में आयरन के साथ साथ फोलिक एसिड की मात्रा पायी जाती हैं जो गर्भ में विकसित हो रहे बच्चे को बीमारियों से बचाती हैं। इससे शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती हैं और महिलाओं के शरीर में बीमारी और संक्रमण होने के चांस कम जाते हैं। इसलिए सभी गर्भवती महिला को पालक का जूस या पालक की सब्जी खानी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment