आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में भाग दौड़ और प्रदूषण के कारण लोगों के आंखों की रोशनी कम हो रही हैं। जिसकी वजह से लोगों को आंखों से संबंधित कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिस उपाय को अपना कर आप अपने आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं तथा अपनी आंखों को स्वस्थ और सेहतमंद बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय। 
पानी के छींटे मारे, आप प्रतिदिन समय समय पर अपनी आंखों में पानी के छींटे मारें तथा उसे धोते रहें। इससे आपके आंखों में डिहाइड्रेशन नहीं होगा तथा आपके आंखों को आराम मिलेगा। इतना हीं नहीं ऐसा करने से अपनी आंखे साफ़ रहेगी और धीरे धीरे आपके आंखों की रोशनी बढ़ने लगेगी। साथ हीं साथ आपकी आंखे स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा और आंखों में संक्रमण होने के चांस भी कम जाएंगे। 

पूरी नींद लें, आँखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए पूरी नींद लेना बहुत ज़रूरी माना जाता हैं। क्यों की पूरी नींद लेने से आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता हैं तथा आंखों से धुँधला दिखने की समस्या समाप्त हो जाती हैं और धीरे धीरे आंखों की रोशनी भी बढ़ जाती हैं। इसलिए सभी इंसान को प्रतिदिन कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे आपकी आंखे स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा। 

आहार पर दे ध्यान, आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप डाइट में पौष्टिक आहार का सेवन करें। आप पालक, अंडा, गाजर, ब्रोकली, नट्स, बादाम, अखरोट आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने लगेगी तथा आंख से संबंधित बीमारी होने के चांस कम जाएंगे। इसलिए आप प्रतिदिन आहार पर ध्यान दें और रोज़ाना हेल्दी फ़ूड का हीं सेवन करें। 

पैदल चलें, अगर आप सुबह के समय प्रतिदिन पैदल चलते हैं तो इससे आपके आंखों की रोशनी बढ़ जाएगी तथा आपका शरीर भी स्वस्थ और फ़िट रहेगा। साथ हीं साथ आपको तनाव और डिप्रेशन से भी छुटकारा मिल जायेगा तथा अपनी मानसिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। इसलिए हर इंसान को सुबह के समय खाली पैर घास पर पैदल चलना चाहिए। 

आंवला का सेवन करें, दरअसल आंवला में ओमेगा 3 के साथ साथ विटामिन बी और सी की मात्रा भरपूर होती हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करती हैं। इसके सेवन से आंखों की मांसपेशियों में रक्त का प्रवाह सही तरीकों से होता हैं। जिससे इंसान की आंखे स्वस्थ रहती हैं तथा रतौंधी की बीमारी से भी छुटकारा मिल जाता हैं। इसलिए आप रोज़ाना आंवला का सेवन करें। इन घरेलू उपाय को अपना कर आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment