कमजोर दिमाग की वजह है आपकी ये 5 गलत आदतें

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में सभी लोग तेज़ दिमाग की चाहत रखते हैं। लेकिन अपने जीवन में कुछ ऐसी गलत आदते बना लेते हैं। जिसके कारण उनका दिमाग कमजोर हो जाता हैं तथा सोचने समझने की शक्ति भी प्रभावित होती हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी गलत आदतों के बारे में जिन आदतों की वजह से इंसान का दिमाग कमजोर हो जाता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की कमजोर दिमाग की वजह है आपकी ये 5 गलत आदतें। 
खान पान में लापरवाही, आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो खान पान में लापरवाही करते हैं और सही समय पर खाना नहीं खाते हैं। जिसके कारण इंसान का दिमाग कमजोर हो जाता हैं तथा धीरे धीरे इंसान मानसिक बीमारियों से भी ग्रसित हो जाता हैं। इसलिए दिमाग को मजबूत बनाने के लिए आप प्रतिदिन सही समय पर पौष्टिक खाना खाएं। इससे दिमाग कमजोर नहीं होगा और आपके दिमाग की ममोरी पॉवर भी अच्छी रहेगी। 

धूम्रपान का सेवन, दरअसल धूम्रपान में निकोटिन पाया जाता हैं जो दिमाग को कमजोर बनाने का काम करता हैं। अगर आप प्रतिदिन धूम्रपान का सेवन करते हैं तो इससे दिमाग में ऑक्सीजन की कमी हो जाती हैं। जिसके कारण इंसान के दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर कमजोर हो जाती हैं और इंसान की मानसिक स्थिति भी अच्छी नहीं रहती हैं। इसलिए कभी भी धूम्रपान का सेवन ना करें। 

स्ट्रेस, कमजोर दिमाग की सबसे बड़ी बजह स्ट्रेस होता हैं। अगर आप किसी काम को लेकर या अपने परिवार फैमली को लेकर सोचते रहते हैं तो इससे आपके दिमाग में स्ट्रेस उत्पन होता हैं। इस स्ट्रेस की वजह से दिमाग की कोशिकाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं और इंसान का दिमाग कमजोर हो जाता हैं। साथ हीं साथ सोचने समझने की शक्ति भी प्रभावित होती हैं। 

जंक फ़ूड का सेवन, दरअसल जंक फ़ूड में कई तरह के ऐसे हानिकारक तत्व पाए जाते हैं जो दिमाग के न्यूरॉन रिसेप्टर्स को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे इंसान का दिमाग कमजोर हो जाता हैं तथा इंसान के दिमाग में चिड़चिड़ापन और सिरदर्द की समस्या होने लगती हैं। इसलिए जंक फ़ूड का सेवन दिमाग के लिए खतरनाक माना जाता हैं। आप इसका सेवन बिल्कुल भी न करें। 

नींद में कमी, आपको बता दें की दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए हर रोज इंसान को कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। अगर आप इतना नींद नहीं ले पाते हैं तो इससे आपके दिमाग पर बुरा असर पड़ेगा।। साथ हीं साथ नींद में कमी होने से आपकी मानसिक स्थिति भी ख़राब हो जाएगी और काम काज करने में भी मन नहीं लगेगा। इन्ही गलत आदतों की वजह से इंसान का दिमाग कमजोर हो जाता और इंसान धीरे धीरे मानसिक बीमारियों का शिकार होने लगता हैं। 

0 comments:

Post a Comment