डेस्क: आज के वर्तमान समय में शरीर को स्वस्थ रखना बेहद ज़रूरी माना जाता हैं। क्यों की शरीर स्वस्थ ना रहने से इंसान के शरीर में कई तरह की बीमारियां उत्पन हो जाती हैं और इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे नियम के बारे में जो नियम अगर आप प्रतिदिन आजमाते हैं तो इससे आप अपने शरीर को स्वस्थ और फ़िट रख सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ज़रूरी है ये 5 नियम।
सूर्योदय से पहले जागें, अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आप के लिए सबसे ज़रूरी नियम यह हैं की आप प्रतिदिन सूर्योदय से पहले जागें। इससे आपके शरीर में ऊर्जा की कोई कमी नहीं होगी। साथ ही साथ आपके दिमाग का न्यूरो सिस्टम बेहतर तरीकों से काम करेगा और आपका शरीर स्वस्थ और फ़िट रहेगा। लेकिन आप प्रतिदिन कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें।
खाली पेट पानी पिए, शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए आप खाली पेट पानी जरूर पिए। इससे आपके शरीर का पाचन तंत्र बेहतर तरीकों से काम करेगा तथा पेट में कब्ज और गैस की समस्या नहीं होगी। साथ ही साथ आपके शरीर में संक्रमण होने का खतरा भी कम जायेगा। इसलिए आप प्रतिदिन सुबह खाली पेट पानी जरूर पिए। इससे आपका शरीर स्वस्थ और फ़िट रहेगा।
मॉर्निंग वॉक करें, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मॉर्निंग वॉक बहुत ज़रूरी माना जाता हैं। मॉर्निंग वॉक करने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक तरीकों से काम करेगा तथा शरीर में बीमारी होने के चांस कम जायेंगे। साथ ही साथ आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर तरीकों से कार्य करेगा। जिससे आपको रक्तचाप, डायबिटीज़ जैसे बीमारियों से छुटकारा मिल जायेगा। इसलिए आप सुबह के समय मॉर्निंग वॉक जरूर करें।
भोजन करने के बाद टहलें, अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आप भोजन करने के बाद रोजाना कुछ देर तक टहलें। इससे भोजन पचने में आसानी होगी और आपके शरीर में पेट से संबंधित बीमारी होने का खतरा कम जायेगा तथा आप खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करेंगे। इस नियम का पालन आप प्रतिदिन करें। स्वस्थ के लिए बेहतर साबित होगा।
तनाव से दूर रहें, इंसान का स्वस्थ सबसे ज्यादा तनाव के कारण प्रभावित होता हैं। इससे इंसान के दिमाग में कई तरह के मानसिक बीमारियां जन्म ले लेती हैं और इंसान की सोचने समझने की शक्ति भी कमजोर हो जाती हैं। इसलिए अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आप तनाव से दूर रहें और खुद को हैप्पी रखने की कोशिश करें। तनाव से दूर रहने के लिए आप मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment