महिलाओं के शरीर में सबसे ज्यादा होती है इन 5 चीजों की कमी

हेल्थ डेस्क: आज के समय में गलत खान पान और भाग दौड़ के कारण महिलाओं के शरीर में कई सारे चीजों की कमी हो जाती हैं। इस कमी के कारण महिलाओं का शरीर असंतुलित रहने लगता हैं और शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे उन चीजों के बारे में जिन चीजों की कमी महिलाओं के शरीर में सबसे ज्यादा होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की महिलाओं के शरीर में सबसे ज्यादा होती है इन 5 चीजों की कमी।
आयरन की कमी, महिलाओं के शरीर में सबसे ज्यादा आयरन की कमी होती हैं। इस कमी के कारण महिलाओं के शरीर में थकान बना रहता हैं तथा महिलाएं धीरे धीरे एनीमिया बीमारी का शिकार हो जाती हैं। साथ ही साथ महिलाओं के शरीर में सूजन की समस्या जन्म ले लेती हैं। इस कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को आयरन युक्त आहार लेनी चाहिए।
आयोडीन की कमी, आज के समय में बहुत सारी महिलाओं के शरीर में आयोडीन की भी कमी हो जाती हैं। इसके कमी से ज्यादा तर महिलाएं थायराइड का शिकार हो जाती हैं। इससे उनके शरीर का वजन अचानक से बचने लगता हैं और महिलाओं को माँ बनने में भी परेशानी होती हैं। इस कमी को दूर करने के लिए महिलाएं आयोडीन युक्त आहार का सेवन करें।
कैल्शियम की कमी, महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी भी सबसे ज्यादा होती हैं। इस कमी से शरीर की हड्डियां ठीक तरीकों से विकास नहीं कर पाता हैं और जोड़ों में दर्द की समस्या बनी रहती हैं। इसलिए इस कमी को दूर करने के लिए महिलाएं कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करें। इससे महिलाओं का शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा और शरीर में ताकत बनी रहेगी।
फोलिक एसिड की कमी, महिलाओं के शरीर में जब फोलिक एसिड की कमी हो जाती हैं तो शरीर में पाए जाने वाले हार्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं। इससे महिलाओं का पीरियड्स अनियंत्रित हो जाता हैं और महिलाओं को माँ बनने में भी परेशानी होती हैं। इस कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को फोलिक एसिड युक्त आहार लेनी चाहिए। ये महिलाओं के लिए सबसे ज़रूरी हैं।
हीमोग्लोबिन की कमी, महिलाओं के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी भी सबसे ज्यादा होती हैं। इस कमी से महिलाओं के शरीर में लाल रक्त कोशिका का निर्माण नहीं हो पाता हैं और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी अनियंत्रित हो जाता हैं। साथ ही साथ महिलाओं के शरीर में कमजोरी आ जाती हैं और शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। इस कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को हीमोग्लोबिन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment