हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में महिलाओं की उम्र जैसे जैसे बढ़ती जाती हैं। उनके शरीर में कई तरह के हार्मोनिक परिवर्तन होते हैं। जिसके कारण महिलाओं की फिटनेस ख़राब हो जाती हैं और महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे फिटनेस टिप्स के बारे में जिन टिप्स को अपना कर महिलाएं स्वस्थ और फ़िट रह सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की महिलाएं फ़िट रहने के लिए अपनाएं ये 5 फिटनेस टिप्स।
नियमित व्यायाम, महिलाओं को फ़िट रहने के लिए प्रतिदिन नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। क्यों व्यायाम करने से महिलाओं की शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन अच्छा रहता हैं तथा ब्लड में ऑक्सीजन की कमी नहीं होती हैं। जिससे महिलाएं खुद को स्वस्थ और फ़िट महसूस करती हैं। इतना ही नहीं इससे शरीर की मांसपेशियों में भी ताकत आती हैं। इस फिटनेस टिप्स को अपना कर महिलाएं खुद को फ़िट रख सकती हैं।
पौष्टिक आहार, शरीर के फिटनेस को बनाए रखने के लिए महिलाएं प्रतिदिन पौष्टिक आहार का सेवन करें। महिलाओं को आयरन युक्त आहार, कैल्शियम युक्त आहार, प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। इससे महिलाओं के शरीर में पाए जाने वाला हार्मोन्स नियंत्रित रहता हैं तथा शरीर में पोषक तत्वों की कोई कमी नहीं होती हैं। इससे महिलाएं खुद को फ़िट और ऊर्जावान महसूस करती हैं।
मेडिटेशन, महिलाएं फ़िट रहने के लिए प्रतिदिन सुबह के समय कम से 15 मिनट तक मेडिटेशन करें। इससे महिलाओं की मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी और मन भी शांत रहेगा। इतना ही नहीं मेडिटेशन करने से महिलाओं के दिमाग में उत्पन होने वाले तनाव और डिप्रेशन की समस्या समाप्त हो जाएगी और महिलाएं खुद को फ़िट महसूस करेगी।
भरपूर नींद लें, अगर कोई महिला फ़िट रहना चाहती हैं तो उसे प्रतिदिन कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। भरपूर नींद लेने से शरीर का थकान मिट जाता हैं तथा शारीरिक और मानसिक स्थिति भी अच्छी रहती हैं। महिलाओं को स्वस्थ और फ़िट रहने के लिए रात्रि में जल्दी सो जाना चाहिए और सुबह के समय जल्दी जागना चाहिए।
पैदल चलना जरूरी, सुबह के समय आधा घंटा पैदल चलना सभी महिलाओं के लिए सबसे ज़रूरी माना जाता हैं। पैदल चलने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता हैं तथा शरीर में पाए जाने वाला कोलेस्ट्रॉल बूस्ट करता हैं। इससे महिलाओं का वजन कम होने लगता हैं। साथ ही साथ ब्लड प्रेशर और डायबिटीज़ की समस्या से भी छुटकारा मिलता हैं। इसलिए इन सारे टिप्स को अपना कर महिलाएं अपने शरीर को फ़िट रख सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment