हर उम्र में रहेंगे जवान, रोजाना करें ये 5 काम

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के समय में सभी लोग हर उम्र में जवान रहना चाहते हैं। लेकिन सही लाइफ स्टाइल नहीं होने के कारण लोग हर उम्र में जवान नहीं रह पाते हैं और धीरे धीरे वो कई तरह के बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम अगर आप प्रतिदिन करते हैं तो आप हर उम्र में जवान रह सकते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की हर उम्र में रहेंगे जवान, रोज़ाना करें ये 5 काम। 
खाना खाने के बाद टहलें, अगर आप हर उम्र में जवान रहना चाहते हैं तो आप खाना खाने के बाद टहलें। इससे आपके शरीर में रक्त संचार बेहतर होगा तथा शरीर का मेटाबॉलिज्म भी ठीक तरीकों  से काम करेगा। साथ हीं साथ भोजन पचने में भी आसानी होगी और आपके शरीर में पेट से संबंधित बीमारी होने के चांस भी कम जाएंगे तथा आपका शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा। इसलिए आप ये काम रोज़ाना करें। 

सुबह मेडिटेशन करें, हर उम्र में जवान रहने के लिए दिमाग का स्वस्थ रहना बहुत ज़रूरी होता हैं। इसलिए आप प्रतिदिन सुबह के समय मेडिटेशन करें। मेडिटेशन करने से आपके दिमाग का स्ट्रेस कम जायेगा तथा आपको मानसिक शांति मिलेगी। साथ हीं साथ इससे आपके दिमाग का न्यूरो सिस्टम बेहतर होगा और सोचने समझने की शक्ति भी अच्छी रहेगी। इसलिए अगर आप हर उम्र में जवान रहना चाहते हैं तो आप रोज़ाना सुबह के समय 30 मिनट मेडिटेशन करें। 

साइकिल चलाएं, साइकिल चलाना शरीर के लिए सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता हैं। साइकिल चलाने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं तथा शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरीकों से काम करता हैं। साथ हीं साथ शरीर में पाए जाने वाला एक्सट्रा कैलोरी भी बर्न होता हैं। इससे शरीर में फुर्ती आती हैं और शरीर का मसल्स मजबूत होता हैं तथा शरीर में बीमारी होने के चांस भी कम जाते हैं। इसलिए अगर आप हर उम्र में जवान रहना चाहते हैं तो आप प्रतिदिन साइकिल चलाएं।  

पर्याप्त पानी पिएं, शरीर को स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए आप प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहेगा तथा शरीर में पाए जाने वाले विषैला पदार्थ शरीर से बाहर हो जायेगा तथा शरीर में बीमारी या संक्रमण होने के चांस कम जाएंगे। साथ हीं साथ आपके त्वचा में भी चमक बनी रहेगी। इसलिए अगर आप हर उम्र में जवान रहना चाहता चाहते हैं तो आप रोज़ाना पर्याप्त पानी पिएं।  

योग करें, हर उम्र में जवान रहने के लिए आप रोज़ाना सुबह के समय एक घंटा योग करें। योग करने से शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ता हैं तथा शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता हैं। साथ हीं साथ इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को फ़िट और स्वस्थ महसूस करता हैं। इतना हीं नहीं योग करने से इंसान को तनाव और डिप्रेशन से भी छुटकारा मिल जाता हैं तथा शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं। इसलिए हर उम्र में जवान रहने के लिए आप ये काम जरूर करें। 

0 comments:

Post a Comment