डेस्क: ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो इस दुनिया में सभी लोग अपनी शादी के बारे में जानने के लिए उत्सुक होते हैं। लेकिन इंसान के जीवन में जब ग्रहों का संयोग विवाह योग का निर्माण करता हैं तभी इंसान की शादी संपन होती हैं। इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे सभी राशियों के बारे में की किन राशि वाले लोगों की शादी कब होगी तथा जीवन में शुभ विवाह योग का निर्माण कब होगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की अपनी राशि से जाने कब होगी आपकी शादी।
मेष, सिंह, धनु और कर्क राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष, सिंह, धनु और कर्क राशि वाले लोगों की कुंडली जब सूर्य, चंद्र और गुरु मिलकर संयोग बनाता हैं तब इनके जीवन में विवाह के उत्तम योग बनते हैं और इनकी शादी संपन होता हैं। इस राशि के लोगों के जीवन में ऐसा समय 28 से 32 साल की उम्र में होता हैं। इस उम्र में इनके लगन भाव में मंगल का प्रभाव भी अति उत्तम होता हैं। जिससे इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता हैं और ये लोग प्रेम विवाह करने में भी कामयाब हो जाते हैं।
वृष, कन्या, मकर और मीन राशि, इस राशि वाले लोगों की कुंडली में जब शुक्र इनके लगन भाव में प्रवेश करता हैं तब इनके जीवन में विवाह के उत्तम योग बनते हैं। साथ ही साथ इनकी शादी अच्छे घरों में संपन होती हैं। 24 से 34 साल की उम्र में इनके जीवन में विवाह के सबसे शुभ योग बनते हैं और इन्हे एक खुशहाल वैवाहिक जीवन प्राप्त होता हैं। इस राशि के लोगों को अपने जीवन में प्रेम विवाह करने के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इनकी कुंडली के लगन भाव में जब चंद्र शुक्र के साथ निवास करता हैं तब ये लोग प्रेम विवाह करने में सफल होते हैं।
मिथुन, तुला, कुंभ और वृश्चिक राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन, तुला, कुंभ और वृश्चिक राशि वाले लोगों के लगन भाव में जब मंगल और शनि एक साथ निवास करता हैं तब इनके जीवन में विवाह करने से शुभ संयोग बनते हैं। इस राशि वाले लोगों की कुंडली में ऐसा संयोग 25 साल की उम्र के बाद बनता हैं। इस उम्र के बाद शादी करना इनके जीवन के लिए शुभ माना जाता हैं और इन्हे एक अच्छा जीवनसाथी प्राप्त होता हैं। साथ ही साथ इस राशि के जातक इस उम्र के बाद प्रेम विवाह करने में भी कामयाब होते हैं। इनकी कुंडली के लगन भाव में जब गुरुबल मजबूत हो जाता हैं तब प्रेम विवाह करने में कोई बाधा नहीं आती हैं।

0 comments:
Post a Comment