डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दुनिया में जितने भी लोग हैं वो अपने जीवन में सच्चा प्यार पाना चाहते हैं ताकि उनकी जिंदगी खुशियों से भरी रहें और जीवन में किसी भी चीज की कोई कमी ना हो। आज इसी विषय में लव कुंडली के द्वारा ये जानने की कोशिश करेंगे सभी राशियों के लव लाइफ के बारे में। साथ ही साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे की आपको जीवन में सच्चा प्यार कब मिलेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब मेष, सिंह और धनु राशि की लव कुंडली में सूर्य शुक्र और चंद्र के करीब होता हैं तब इनके लव लाइफ में एक मजबूत प्रेम योग का निर्माण होता हैं और इन्हें जीवन में सच्चा प्यार मिलता हैं। इस राशि के लोग 28 से 32 साल की उम्र में अपने सच्चे प्यार को पाने में कामयाब होते हैं। क्यों की इस उम्र में ग्रहों का संयोग इनके अनुकूल होता हैं। प्रेम विवाह करने के लिए ये उम्र सबसे बेहतर माना जाता हैं। मेष, सिंह और धनु राशि के लोगों पर सूर्य देव की कृपा होती हैं।
वृष, कन्या और मकर राशि, इस राशि के जातक की लव कुंडली में जब शुक्र चन्द्रमा के साथ गोचर करता हैं या उनके निकट आ जाता हैं तब इनके जीवन में सच्चा प्यार पाने के योग बनते हैं। इस राशि के लोगों को 20 से 25 साल की उम्र में सच्चा प्यार मिलता हैं और ये लोग प्रेम विवाह करने में कामयाब होते हैं। शुक्र इनके प्रेम विवाह में सहायक होता हैं। लेकिन शनि इनके प्रेम विवाह में बाधा पहुँचता हैं। वृष, कन्या और मकर राशि के लोगों पर महादेव की कृपा होती हैं।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लव कुंडली में जब चन्द्रमा शुक्र पर्वत पर निवास करता हैं तब इन्हें सच्चा प्यार मिलता हैं और ये लोग अपने सच्चे प्यार को पाने में कामयाब होते हैं। 25 से 34 साल की उम्र इनके लिए सबसे खास माना जाता हैं। इस उम्र में ये लोग अपने लव पार्टनर के साथ प्रेम विवाह करने में सफल होते हैं और प्रेम की अपनी एक अलग दुनिया बसाते हैं। कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों पर भगवान कृष्ण की कृपा होती हैं।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, जब इनकी लव कुंडली में मंगल का प्रभाव बढ़ जाता हैं तथा चन्द्रमा और शुक्र सप्तम भाव में निवास करते हैं तब इन्हें जीवन में सच्चा प्यार मिलता हैं। ये लोग 24 से 34 साल की उम्र में अपने प्यार को पाने में कामयाब होते हैं और अपने लव पार्टनर के प्रेम विवाह करते हैं। शनि इनके प्रेम विवाह में बाधा उत्पन करती हैं तो वही मंगल, चन्द्रमा और शुक्र इनके प्रेम विवाह में सहायक होता हैं। मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लोगों पर शनि देव की कृपा होती हैं।

0 comments:
Post a Comment