हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत हीं महिलाएं ऐसी हैं जो अनचाहे गर्भधान को रोकने के लिए गर्भनिरोधक दवा का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कुछ दिन पहले हुए एक शोध में इस बात की पुष्टि हुयी की गर्भनिरोधक दवा का ज्यादा इस्तेमाल करना महिलाओं के लिए खतरनाक होता हैं। इससे महिलाओं के शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। आज इसी शोध के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की आखिर क्यों गर्भनिरोधक दवा का सेवन करना महिलाओं के लिए खतरनाक होता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
शोध, डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार जर्मन के शोधकर्ताओं ने 100 महिलाओं पर एक रिसर्च करने के बाद बताया की गर्भनिरोधक दवा का सेवन महिलाओं के लिए खतरनाक होता हैं। इसके सेवन से महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स प्रभावित होता हैं। जिससे महिलाओं को भविष्य में गर्भाधान करने में दिक्कत होती हैं और महिलाओं के गर्भाशय में बनने वाले अंडे की गुणवत्ता भी ख़राब हो जाता हैं। साथ हीं साथ महिलाओं के मासिक धर्म भी अनियंत्रित हो जाते हैं।
जर्मन के शोधकर्ता एलेंक्जेंडर का कहना हैं की गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से महिला के शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा में अचानक से बदलाव होता हैं। जिससे महिलाओं के शरीर में कई तरह के साइड इफेक्ट्स होते हैं। इससे महिलाओं के दिमाग में चिड़चिड़ापन की भावना उत्पन हो जाती हैं तथा दिमाग का न्यूरो सिस्टम भी कमजोर हो जाता हैं। इससे महिलाओं के दिमाग में तनाव और डिप्रेशन की समस्या भी जन्म ले लेती हैं। जिससे महिलाओं को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।
रिसर्च में ये सामने आया की गर्भनिरोधक दवा के सेवन से महिलाओं के ब्रेन में इमोशनल बदलाव होते हैं। इस बदलाव के कारण दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर कमजोर हो जाता हैं तथा महिलाओं को फीलिंग्स समझ में नहीं आती हैं। इससे सोचने समझने की क्रिया भी प्रभावित होती हैं महिलाओं के दिमाग में निर्णय लेने की छमता कम हो जाती हैं। इसलिए गर्भनिरोधक दवा का इस्तेमाल महिलाओं के लिए खतरनाक माना जाता हैं।
इस शोध के बारे में बताते हुए शोधकर्ता एलेक्जेंडर कहते हैं की गर्भनिरोधक दवा के सेवन से एस्ट्रोजन हार्मोन्स में जो बदलाव होते हैं वो महिलाओं को नुकसान पहुंचते हैं। इससे भविष्य में महिलाओं को माँ बनने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए अगर कोई महिला गर्भनिरोधक दवा का इस्तेमाल करती है तो इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें ताकि उसे भविष्य में किसी बड़ी परेशानी का सामना करना ना पड़े।

0 comments:
Post a Comment