धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो कभी कभी इंसान के जीवन में कुछ ऐसी समस्या उत्पन हो जाती हैं। जिससे इंसान को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इससे इंसान के जीवन में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। आज इसी विषय में वास्तु शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के बारे में जिन चीजों को अगर आप अपने घरों में रखते हैं तो इससे आपके पैसों की तंगी दूर हो सकती हैं तथा जीवन में सुख और समृद्धि आ सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .वास्तु शास्त्र के अनुसार चाइनीज सिक्कों को फेंगशुई में बहुत अहम माना गया है। इन्हें आय का स्त्रोत माना जाता है। इनको लाल रिबन में बांध कर घर में रखने से आय में वृद्धि होती है। साथ ही साथ पैसों की तंगी भी दूर हो जाती हैं।
2 .वास्तुशास्त्र के अनुसार क्रिस्टल ग्लोब अपने अंदर प्रकाश को समाहित रखता है। इसलिए इसे जिस भी स्थान रखा पर रखा जाता है वहां यह अपनी ऊर्जा से उजाला करता है यानी सकारात्मकता फैलाता है। इससे जीवन में खुशियां आती हैं। इसलिए अभी व्यक्ति को अपने घरों में इसे रखना चाहिए।
3 . लाफिंग बुद्धा को समृद्धि का देवता कहा जाता है। इसे घर में रखने से आर्थिक परेशानी दूर होती है तथा पैसों की तंगी कभी भी नहीं होती हैं। ये घर में समृद्धि आती है। आप लाफिंग बुद्धा को घर के उत्तर पश्चिम कोण में रखें।
4 .वास्तुशास्त्र के अनुसार घोड़े की नाल को मुख्य दरवाजे के ऊपर बीच में लगाएं। मुख्य द्वार पर लगाने का तर्क यह है कि इससे घर को किसी की नजर नहीं लगती। साथ ही साथ आपके घरों में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी।
5 .धातु के कछुए को घर में रखने से आर्थिक उन्नति होती है। इसे रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति रहती है। साथ ही साथ जीवन में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती हैं।
0 comments:
Post a Comment