हेल्थ डेस्क: आयुर्वेदिक विज्ञान की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपनी मोटी तोंद से परेशान रहते हैं। ये समस्या पाचन संबंधित परेशानी या शरीर में अधिक कोलेस्ट्रॉल जमा होने के कारण होता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीज के सेवन के बारे में जिसके सेवन करने से आपकी ये परेशानी दूर हो जाएगी। साथ ही साथ आपका शरीर भी सेहतमंद रहेगा।
चेरी का सेवन करें।
एंटी-ऑक्सिडेंटस से भरपूर चेरी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी मानी जाती है। अगर आप वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं तो चेरी आपकी काफी मदद कर सकती हैं। इसलिए आप रोजाना सुबह की डाइट में चेरी का सेवन करें।
स्ट्रॉबेरी का सेवन।
आपको बता दें की स्ट्रॉबेरी अधिक वजन कम करने में लिए फायदेमंद होती है। स्ट्रॉबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंस काफी मात्रा में पाए जाते है जो कि वजन कम करने में मदद करते है। इससे शरीर का पाचन तंत्र भी सही तरीकों से कार्य करता हैं।
तरबूज का सेवन।
आपको पता होगा की तरबूज में अधिक कैलोरी तो नहीं होती है लेकिन 90 फीसदी तक पानी जरुर भरा होता है। यह बैली फैट कम करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे इंसान का शरीर स्वस्थ और फ़िट रहता हैं। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।
सेब का सेवन करें।
रोजाना एक सेव का सेवन आपके मोटापा को कम कर सकता हैं। सेब फाइबर का बहुत ही अच्छा स्त्रोत होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैं। सेब खाने से काफी समय तक पेट भरा रहता है और इस वजह से आप कम कैलोरी इनटेक करती है और आपका वजन कंट्रोल में रहता है।
अनार का सेवन करें।
अनार वजन कम करने में सहायक होता हैं। यह शरीर के ब्लड प्रेशर को भी सही रखने में काफी मदद करता है। अनार पाचन तंत्र से जुड़ी कई तरह की परेशानियों को हल करता है। अनार के बीजों में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैं। इसलिए आप इसका सेवन करें।
0 comments:
Post a Comment