17 मार्च से होगा बिहार डीएलएड का एग्जाम, यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

न्यूज डेस्क: जो लोग बिहार में डीएलएड के लिए फार्म अप्लाई किये थे उनके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार बोर्ड ने डीएलएड एग्जाम के तारीखों का ऐलान कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर जारी नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। 
आपको बता दें की बिहार बोर्ड की डीएलएड (विशेष) परीक्षा अगले महीने 17 मार्च से 21 मार्च तक ली जाएगी. इसके लिए अधिसूचना जारी हो गयी हैं। 

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि डीएलएड विशेष परीक्षा 2020 का एडमिट कार्ड बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो गया हैं. परीक्षार्थी यूजर आईडी और लॉग इन के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड। 
अगर आप बिहार डीएलएड का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप सबसे पहले  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और दिए हुए लिंक को क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। 

वेबसाइट लिंक : http://biharboardonline.bihar.gov.in/

0 comments:

Post a Comment