न्यूज डेस्क: स्टाफ नर्स बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की वेस्ट बंगाल हेल्थ रिक्रूटमेंट बोर्ड ने स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन मांगे हैं. ये वैकेंसीज़ स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार के अंडर आने वाली पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत निकाले गये हैं। आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की तिथि।
इन पदों पर आवेदन आरंभ होंगे 13 मार्च 2020 से और आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 मार्च 2020 है। इसके बीच आप आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता हैं आवेदन।
वे उम्मीदवार जिन्होंने जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी / बेसिक बीएससी (नर्सिंग) / पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) कोर्स किसी भी नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल या कॉलेज ऑफ नर्सिंग से किया हो, वे आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा, उम्मीदवार को बंगाली / नेपाली भाषा का ज्ञान होना चाहिए और पश्चिम बंगाल नर्सिंग काउंसिल से महिला / पुरुष नर्स मिडवाइफरी के रूप में पंजीकृत होना भी आवश्यक है तभी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा।
इन पदों पर आवेदन करने के लिये आयु सीमा की बात करें तो 18 से 39 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य हैं।
आवेदन शुल्क।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में देने होंगे 210 रुपये. वहीं एससी, एसटी श्रेणी को आवेदन शुल्क के रूप में कुछ नहीं देना है।
वेबसाइट का पता है www.wbhrb.in .यहां से आप आवेदन करें।

0 comments:
Post a Comment