न्यूज डेस्क: बिहार में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपको बता दें की राज्य स्वास्थ्य समिति ने कुल 660 पदों पर बहाली निकाली है. जिसके लिए योग्य और इच्छुक कैंडिडेट वेबसाइट www.statehealthsocletybihar.org पर जाकर 17 मार्च 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। इसलिए उम्मीदवार देर ना करें।
पदों का विवरण।
आपको बता दें की बिहार में काउंसलर, हेल्थ कंसल्टेंट, डिस्ट्रिक्ट कम्युनिटी मोबिलाइजर, ऑडियोमेट्रिक असिस्टेंट समेत कई पदों पर बहाली निकाली गई है. इसमें सबसे ज्यादा 579 पद काउंसलर के भरे जाएंगे।
विभाग का नाम : बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति
पद का नाम।
काउंसलर, हेल्थ कंसल्टेंट, डिस्ट्रिक्ट कम्युनिटी मोबिलाइजर, ऑडियोमेट्रिक असिस्टेंट
पदों कि संख्या - 660
उम्र सीमा।
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्र सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 37 साल निर्धारित हैं। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन शुल्क।
जनरल वर्ग के लिए 500 रुपये और एससी/एसटी/दिव्यांग और महिला कैंडिडेट के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क हैं।
चयन प्रक्रिया।
शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार और इंटरव्यू के द्वारा इन पदों पर चयन किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment