दिल्ली हिंसा पर AAP-BJP में घमासान, आम आदमी पार्टी की खुलने लगी पोल...

न्यूज डेस्क: दिल्ली हिंसा खत्म होने के बाद दिल्ली में राजनितिक गर्म हो गयी हैं। सभी पार्टियां इस हिंसा के लिए एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। दिल्ली हिंसा के दौरान आईबी कर्मी की हत्या के आरोपी ताहिर हुसैन ने राउज ऐवेन्यू कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सरेंडर से पहले उन्होंने आजतक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं बेकसूर हूं और नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार हूं। 
ताहिर की इस बात पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कपिल मिश्रा पर निशाना साधा। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि क्या कपिल मिश्रा भी नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं।

आपको बता दें की भारद्वाज के इस ट्वीट पर कपिल मिश्रा ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी टैस्ट के लिए तैयार हूं, अगर अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और अमानतुल्लाह खान भी इसके लिए राजी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हो जाये केजरीवाल, संजय सिंह, अमानतुल्ला खान का नार्को - दंगे का सच भी सामने आएगा और बाकी भी बहुत जनता जान जाएगी।

हालांकि इसके कुछ देर बाद सौरभ भारद्वाज ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। भारद्वाज के ट्वीट डिलीट करने पर कपिल मिश्रा ने फिर उन पर निशाना साधते हुए एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि जैसे ही मैंने कहा कि मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं अगर मेरे साथ केजरीवाल, संजय सिंह और अमानतुल्ला खान का नार्को टेस्ट किया जाए। इससे आम आदमी पार्टी दूर क्यों भाग रही हैं। शायद डर रही हैं की कहीं उनकी पोल ना खुल जाएँ। 

0 comments:

Post a Comment