हेल्थ डेस्क: जब से कोरोना वायरस भारत में आया हैं लोगों की चिंता बढ़ गयी हैं। लोग सामान्य सर्दी को भी कोरोना वायरस समझ रहें हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की कैसे कोरोना वायरस और सामान्य सर्दी में अंतर हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
कोरोना वायरस और सामान्य सर्दी: डॉक्टरों के अनुसार कोरोना वायरस के लक्षणों की बात की जाए तो इसमें मरीज को बुखार आता है, सूखी खांसी होती, मांसपेशियों में दर्द होता है और थकान होती है। कुछ मरीजों में सिर दर्द, खांसी के साथ खून और डायरिया भी होता है। जहां तक सीजनल फ्लू या सामान्य सर्दी की बात है तो इसमें बुखार, सूखी खांसी, मांसपेशियों में दर्द , थकान के लक्षण होते हैं। कम लक्षणों में गले में खराश, नाक का बहना, डायरिया और उल्टी भी होते हैं। इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर उपाय हैं।
डॉक्टरों की माने तो कोरोना वायरस इंसान के फेफड़ों पर अटैक करता हैं। अगर कोई व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो जाता हैं जो सर्दी जुकाम के साथ साथ उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती हैं और इंसान खुद को काफी अस्वस्थ महसूस करता हैं। जबकि सामान्य सर्दी में ऐसा नहीं होता हैं। फिर भी लोगों को सावधान रहनी चाहिए और अपना ख्याल रखना चाहिए।

0 comments:
Post a Comment