धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो शनिवार के दिन बाल कटवाना धर्म के अनुसार गलत माना गया हैं। मंगलवार, गुरुवार तथा शनिवार को नाखून और बाल नही कटवाने चाहिए। इससे घरों में दरिद्रता आती हैं और इंसान को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।
हिंदू धर्म में ये सप्ताह के कुछ ऐसे दिन हैं, जिनमें बाल और नाखून काटना अशुभ माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि इन दिनों में नाखून या बाल कटवाने से हमें नाकारात्मक ऊर्जा मिलती है। मंगलवार को नाखून काटने से भाईयों में मन मुटाव होता है तथा शरीर में रक्त सम्बंधी रोग भी हो जाते हैं। इस दिन बाल कटवाने से धन की हानि होती है। मंगल ग्रह कमजोर हो तो मंगलवार को बाल कभी भी न कटवाएं अन्यथा मंगल ग्रह अशुभ फल देने लगता है। इससे इंसान को शादी विवाह में भी बाधा आती हैं।
शास्त्रों की मानें तो गुरुवार को नाखून काटने से शिक्षा में कमी आती है। इस दिन ग्रहों से आने वाली किरणें शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। इसलिए ऐसा करने से पेट से सम्बंधित रोग भी हो सकते हैं। इस दिन बाल कटवाना भी शुभ नही माना जाता क्योंकि ऐसा करने से बडे-बुर्जुगों से अनबन होती है तथा दाम्पत्य जीवन में तनाव बना रहता है। पति पत्नी के रिश्तों में अशांति आ जाती हैं।
शनिवार को नाखून काटने से आयु में कमी आती है तथा घर में दरिद्रता का वास हो जाता है। शनिवार के दिन बाल कटवाने से मन में गलत काम करने के विचार आते हैं तथा शनि ग्रह की शक्ति में कमी आती है। जिससे इंसान कर्ज से ग्रसित हो जाता हैं। इसलिए ये काम भूलकर भी ना करें।
0 comments:
Post a Comment