किस उम्र के लोगों पर कितना असर करता है कोरोना वायरस

भारत में कोरोना वायरस के मामले धीरे धीरे बढ़ रहें हैं। जिससे लोगों में एक चिंता का माहौल दिखाई दे रहा हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की कोरोना वायरस किस उम्र के लोगों पर कितना असर करता हैं। इस वायरस से किस उम्र के लोग ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
कोरोना वायरस : दुनिया भर के तमाम आंकड़ों पर नजर डालें तो पूरी दुनिया में अब तक 3100 से ज्यादा लोगों की मौत इस कोरोना वायरस के कारण हो चुकी है, जबकि 91 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। 

वहीं उम्र के लिहाज से देखा जाए तो सबसे ज्यादा मौतें 80 साल से अधिक उम्र के लोगों की हुई है, जबकि 10 से 19 साल के बच्चों में मौत की दर 0.2 फीसदी ही है। नौ साल से कम उम्र के एक भी बच्चे की मौत इससे नहीं हुई है। 

20 से 29 साल और 30 से 39 साल के युवाओं में कोरोना वायरस से मौत की दर महज 0.2 फीसदी है। वहीं 70-79 साल के करीब 8 फीसदी बुजुर्गों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है और सबसे ज्यादा 14.8 फीसदी मौतें 80 साल से अधिक के बुजुर्गों की हुई है। इसका अर्थ हैं की ये वायरस बुजुर्गों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं। 

इस संबंध में डॉ. प्रवीण सिन्हा और डॉ. बीपी सिंह बताते हैं कि लोगों को अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने की जरूरत है। उम्रदराज लोगों की मौतें इसलिए ज्यादा हुई है, क्योंकि उम्र के साथ उनकी इम्यूनिटी कम हो जाती है। जिन लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत हैं उन लोगों में कोरोना वायरस होने की संभावना बहुत कम हैं। 

0 comments:

Post a Comment