बिहार में स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा 1 महीने का अतिरिक्त वेतन

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार स्वास्थ्य कर्मियों को एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने जा रही हैं। इसकी मंजूरी भी मिल चुकी हैं। 
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सरकार की तरफ से प्रोत्साहन राशि के तौर पर 1 माह का अतरिक्त वेतन दिया जाएगा। ये पैसा उन कर्मियों को मिलेगा जो कोरोना महामारी में ड्यूटी कर रहे हैं। 

आपको बता दें की सरकार ने ये फैसला स्वास्थ्य कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए लिया हैं। जो कर्मी कोरोना वायरस की रोकथाम एवं चिकित्सा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया सरकार उन्हें चिन्हित करेगी और बहुत जल्द उनके बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करेगी।

0 comments:

Post a Comment