नई शिक्षा नीति 2020: अब बीएड कोर्स में भी होगा बदलाव, पढ़िए पूरी खबर

न्यूज डेस्क: केंद्र की मोदी सरकार ने नई शिक्षा नीति 2020 को मंजूरी दे दी हैं। इसके बाद इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक इस नई शिक्षा नीति में बीएड कोर्स में भी बदलाव किया जा सकता हैं। जिसके बारे में सभी युवा छात्रों को पूरी जानकारी होनी चाहिए। 
खबर के अनुसार युवाओं को अब शिक्षक बनने के लिए 4 साल वाला बीएड कोर्स करना होगा। तभी आप शिक्षक बन सकेंगे। आपको बता दें की नई शिक्षा नीति के अनुसार साल 2022 तक राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद यानी एनसीटीई शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय स्तर का एक कंबाइंड स्टैंडर्ड तैयार करेगी। 

मिली जानकारी के मुताबिक इसके लिए एनसीईआरटी, एससीईआरटी, शिक्षकों और सभी क्षेत्र के विशेषज्ञ संगठनों के साथ परामर्श किया जाएगा। इसके बाद इसे लागू किया जाएगा। शिक्षकों को पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए भर्ती किया जाएगा। साथ ही साथ टीचरों को उनकी पदोन्नति उनके योग्यता के ऊपर आधारित होगी। 

0 comments:

Post a Comment