न्यूज डेस्क: बिहार में विधानसभा का चुनाव नजदीक आ गया हैं। जिसके कारण राज्य के अभी नेता एक्टिव हो गए हैं और विकास की बात कर रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की सीएम नीतीश ने बड़ा ऐलान किया हैं।
मुख्यमंत्री, बुधवार को 1470 करोड़ की सिंचाई व बाढ़ प्रक्षेत्र की 30 योजनाओं के उद्घाटन, लोकार्पण व शिलान्यास किये। साथ ही साथ राज्य में 8 काम करने का वादा भी किया। तभी बिहार को विकसित राज्य बनाया जा सके।
सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, बिहार में होगा ये 8 काम।
1 .सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार का विकास ही हमारा सपना है व हम इसे पूरा करना जानते हैं। अब हम हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुचाएंगे।
2 .गया, बोधगया, राजगीर और नवादा में पानी की जरूरत है। हम बहुत जल्द इन इलाकों में पानी की समस्या को दूर करेंगे।
3 .उन्होंने कहा कि राज्य में योजनाओं की जानकारी के लिए ऑन स्पाॅट निरीक्षण करेंगे। पेपर या वीडियो पर नहीं। वे खुद जाकर काम को देखेंगे।
4 .हर घर में नल का जल बहुत जल्द पहुंच जायेगा। इसपर तेजी के साथ काम हो रहा हैं।
5 .मुख्यमंत्री ने गंगाजल उदवह योजना की चर्चा करते हुए कहा कि गया, बोधगया जैसे ऐतिहासिक शहरों में गंगा का जल पहुचाएंगे।

0 comments:
Post a Comment