न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले हैं तो उससे पहले इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। इससे आपको जमीन की रजिस्ट्री कराने में ज्यादा परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। साथ ही साथ आपकी रजिस्ट्री तय समय पर हो जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में जमीन की रजिस्ट्री के लिए सात दस्तावेज जरूरी हैं। अगर इनमे से एक भी दस्तावेज नहीं है तो आपके जमीन की रजिस्ट्री नहीं होगी। खबर के अनुसार आपके पास पहचान पत्र, खाता प्रमाण पत्र, नॉन ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट, जनरल पावर ऑफ़ अटार्नी, अलॉटमेंट लैटर, प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी लेटेस्ट रसीदें और बैनामा होना चाहिए।
आपको बता दें की जमीन की रजिस्ट्री कराते समय पावर ऑफ़ अटॉर्नी के साथ ही आवासीय प्रमाण पत्र को साथ में लगाना अनिवार्य है। जिस भी व्यक्ति के द्वारा जमीन को बेचा जा रहा है। उस व्यक्ति के रजिस्ट्री के दौरान जो कागज जमा करवाएं हैं। उनमे उसका सही नाम, पति या पुत्र का नाम व उसका स्थाई पता होना चाहिए तभी आपकी रजिस्ट्री मान्य होगी।
रजिस्ट्री से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए वेबसाइट लिंक : http://lrc.bih.nic.in/ror.aspx

0 comments:
Post a Comment