सीएम नीतीश का आदेश, आज से यहां रहेगी सख्ती और यहां मिलेगी छूट

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना संकट को देखते हुए लॉकडाउन को 16 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। लेकिन इस लॉकडाउन के दौरान लोगों को पहले के मुकाबले ज्यादा छूट दी गई हैं। ताकि लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना ना पड़ें। 
मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में मॉल व शॉपिंग कॉम्पलेक्स को छोड़ कर सभी दुकानें खुलेंगी। सभी दुकानें व प्रतिष्ठान सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक खोले जा सकेंगे। इस दौरान दूकानदार को मास्क लगाया तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा। 

वहीं फल-सब्जी व मांस-मछली की मंडी व दुकानों सुबह छह से 11 बजे और दोपहर तीन से शाम सात बजे तक खोलने की अनुमति होगी। आपको बता दें की जो दुकाने कंटेनमेंट जोन के अंदर हैं। उन्हें खोलने की इजाजत नहीं दी गयी है। 

खबर के मुताबिक रात 10 से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान सिर्फ ज़रूरी सेवाएं ही चालू रहेगी। लेकिन अगर आप लॉकडाउन के नियम को तोड़ते हैं तो प्रशासन सख्त कारवाई कर सकती हैं। इसका आदेश दिया गया हैं। 

0 comments:

Post a Comment