न्यूज डेस्क: बिहार सरकार ने जमीन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया हैं। अब आप खुद से किसी भी जमीन का रशीद काट सकते हैं। साथ ही साथ ऑनलाइन के द्वारा लगान भी भर सकते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की जमीन का रशीद कैसे काट सकते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
अपने खेत या जमीन की रशीद काटने के लिए आपको बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bhulagan.bihar.gov.in/ पर जाना होगा। जहां से आप ऑनलाइन के द्वारा अपने जमीन का रशीद काट सकते हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक नया रशीद काटने के लिए आपके पास जमीन का पुराना रशीद होनी चाहिए। या जिला का नाम, अंचल का नाम, हल्का का नाम (पंचायत), मौजा का नाम (गाँव या पंचायत) और खसरा नंबर से भी अपने खेत और जमीन का रशीद काट सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment