बिहार में लोगों को किराये पर मिलेगी साइकिल, ऐप से करें बुक

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अब आप यहां किराए पर साइकिल ले सकते हैं। सरकार की ओर से इस योजना का शुरुआत किया जा रहा हैं।

खबर के मुताबिक अगले महीने यानी की सितंबर माह से शुरू होने वाली इस सेवा की बुकिंग ऐप के माध्यम से होगी। इसके लिए पटना के अलग-अलग जगहों पर स्टेंड बनाई जाएगी। जहां से आप साइकिल किराये पर ले सकते हैं।

आपको बता दें की पटना नगर निगम फिलहाल सितम्बर से साइकिल योजना को शुरू करने जा रहा है। नगर निगम के मुताबिक अगर आप आधे घंटे के लिए साइकिल लेते हैं तो आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। वहीं अगर आप आधे घंटे से ज्यादा और 1 घंटे तक के लिए साइकिल लेते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 5 रुपया शुल्क देना पड़ेंगा। 

अगर कोई व्यक्ति पूरे दिन के लिए साइकिल लेता है तो उसे 30 रुपये किराया देना पड़ेगा। बता दें की वर्तमान में पटना नगर निगम सिर्फ साइकिल की सुविधा देगी। अगर ये योजना सफल होती हैं तो बाइक की योजना शुरू की जा सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment