खबर के अनुसार राज्य में शनिवार को कोरोना के 281 मरीज मिले। जिसमे सबसे ज्यादा मरीज पटना के हैं। बता दें की पटना में कोरोना के 136 नए संक्रमित की पहचान की गई हैं। जबकि गया में कोरोना वायरस के 70 संक्रमित मरीज मिले हैं।
शुक्रवार को संक्रमित मरीजों में अमेरिका से कंकड़बाग आये एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। वहीं इंग्लैंड से लोहियानगर में आये व्यक्ति की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव हैं। जबकि नीदरलैंड से कदमकुआं आए लोग भी इसमें शामिल है।
वहीं अगर डॉक्टरों की बात करें तो आईजीआईएमएस पटना के 4, एम्स पटना के 2, ईएसआईसी अस्पताल बिहटा के एक, पीएमसीएच के एक डॉक्टर की पत्नी और एनएमसीएच की इमरजेंसी में 16 डॉक्टरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं।
0 comments:
Post a Comment