लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर सहित सभी जिलों में तीन महीने फ्री मिलेगी चीनी

न्यूज डेस्क: लखनऊ, मेरठ गोरखपुर सहित सभी जिलों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार ने ऐलान किया हैं की अंत्योदय कार्ड धारकों को अगले तीन महीने की चीनी फ्री दी जाएगी और उनसे पैसा नहीं लिया जायेगा।

खबर के अनुसार यूपी कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर मंजूरी दे दी गई हैं। साथ ही साथ कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य आयोग (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2021 को भी मंजूरी दी हैं। जिससे राज्य के गरीब लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

आपको बता दें की योगी सरकार के इस ऐलान से राज्य के 1.30 करोड़ लोगों को जनवरी, फरवरी और मार्च माह में फ्री चीनी दिया जायेगा। अभी तक प्रतिमाह एक किलो चीनी 18 रुपये में दी जा रही थी। लेकिन अब इसे फ्री में दिया जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के करीब 1.30 करोड़ लोगों को जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की तीन किलोग्राम चीनी फरवरी महीने में एक साथ फ्री दी जाएगी। इसके लिए पैसा नहीं लिया जायेगा। इसके बारे में सभी लोगों को सही जानकारी होनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment