खबर के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग इन पदों पर भर्ती करेगा। इसको लेकर आयोग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। बहुत जल्द 45000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।
बता दें की प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक के पदों के सृजन की मंजूरी मिल गई है। साथ ही साथ बिहार लोक सेवा आयोग को इसका प्रस्ताव भेज दिया गया हैं। आयोग इन पदों पर भर्ती को लेकर नोटिश जारी करेगा। इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार में इन प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक को वेतनमान के तहत सैलरी दी जाएगी। प्रधानाध्यापक का मासिक वेतन 50 हजार के आसपास होगा और प्रधान शिक्षकों का वेतन लगभग 40 हजार के आसपास होगा।
0 comments:
Post a Comment