पटना, पूर्णिया, सीवान समेत 38 जिलों का खतियान देखें ऑनलाइन

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, पूर्णिया, सीवान समेत 38 जिलों का खतियान आप ऑनलाइन के द्वारा देख सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी जिलों के खतियान को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया हैं। जिस पोर्टल की मदद से आप किसी भी जमीन का खतियान देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

कितने तरह के होते हैं खतियान?

रैयती खतियान: यह रैयती खतियान सामान्य भूमि का खतियान होता हैं। इसमें सामान्य भूमिधारियों का विवरण अंकित किया जाता हैं।

सिकमी खतियान: इस खतियान में बटाई, हुंडा अथवा चैथाई के रूप में प्रदान किये गए जमीन का विवरण लिखा होता हैं।

मुस्त्वाहा खतियान: आपको बता दें की दान या इनाम में मिली जमीन के खतियान को बिहार में मुस्तावाहा खतियान कहा जाता हैं।

मुक्त तनाजा खतियान: वैसी जमीन जिसपर वर्षों से विवाद हो उस जमीन के खतियान को मुक्त तनाजा खतियान कहा जाता हैं।

बिहार सरकार का खतियान: गैरमजरुआ, तालाब, छोटा जंगल, नदी ,लावारिश जमीन, खास महाल आदि की जमीन बिहार सरकार का खतियान होता हैं।

भारत सरकार का खतियान :  बड़ा नदी ,बड़ा  बांध, बड़ा जंगल, पर्वत समुंद्री क्षेत्र, नदी में टापू इत्यादि जमीनों का विवरण लिखा हो वो भारत सरकार का खतियान होता हैं।

ऐसे देखें खतियान : http://land.bihar.gov.in/Ror/RoR.aspx वेबसाइट पर जाये और जिला, अंचल, मौजा को सलेक्ट करते हुए रैयत के नाम, खाता संख्या या खसरा संख्या से जमीन का खतियान देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment