दिल्ली-NCR की तरह बनेगा लखनऊ-SCR, सीतापुर, उन्नाव, बाराबंकी समेत शामिल होंगे 7 जिले

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार योगी सरकार दिल्ली-NCR की तरह यूपी में लखनऊ-SCR विकसित करने वाली हैं। इसको लेकर सीएम ने अधिकारियों को योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखनऊ-SCR में लखनऊ के अलावा उन्नाव, सीतापुर, रायबरेली, बाराबंकी, कानपुर नगर और कानपुर देहात को शामिल किया जायेगा। इन इलाकों को दिल्ली-एनसीआर के तर्ज पर विकसित किया जायेगा। 

आपको बता दें की यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की तर्ज पर 'उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र' का गठन किया जाए। साथ ही साथ लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर की विशिष्ट योजना को जल्द से जल्द प्रारंभ करा दिया जाए। 

मिली जानकारी के अनुसार निवेश को आकर्षित करने के लिए 'उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र' का गठन एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा हैं। इस कदम से उत्तर प्रदेश के लोगों को काफी लाभ होगा तथा राजधानी लखनऊ से सटे जिलों को भी खुद फायदा मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment