पटना के बाद अब दरभंगा में बनेगा रिंग रोड, केंद्र सरकार का फैसला

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में पटना के बाद अब दरभंगा में रिंग रोड बनाने की तैयारी चल रही हैं। इसको लेकर केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 

खबर के अनुसार इसी साल केंद्र सरकार ने बिहार के चार शहर गया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर व भागलपुर में रिंग रोड बनाने की सैद्धांतिक सहमति दी थी। अब बिहार के दरभंगा में भी रिंग रोड बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। डीपीआर मिलते ही इस रिंग रोड पर काम प्रारम्भ किया जायेगा।

आपको बता दें की इस रिंग रोड के निर्माण होने से दरभंगा शहर में जाम की समस्या नहीं होगी। शहर के बाहर-बाहर रोड बनने से सभी गाड़ियां बाहर से ही निकल जाएगी। इससे यहां के लोगों को काफी फायदा होगा और उन्हें जाम में लंबा फसना नहीं पड़ेगा। 

पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने हाल ही में राज्य सरकार को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में केंद्र सरकार ने दरभंगा रिंग रोड के तहत डिलाही से शोभन के बीच बनने वाली सड़क के लिए डीपीआर बनाने को कहा हैं।

0 comments:

Post a Comment