प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, बरेली में 403 स्कूलों को हाईस्कूल की मान्यता

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, बरेली में 403 स्कूलों को हाईस्कूल की मान्यता दी गई हैं। इन स्कूलों में अब 10वीं तक पढ़ाई कराई जाएगी।

खबर के अनुसार यूपी के अलग-अलग जिलों से 2019 से 2021 तक आवेदन करने वाली संस्थाओं को यूपी बोर्ड से मान्यता दी गई है। जारी आदेश के अनुसार प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के सर्वाधिक 135 स्कूलों को हाईस्कूल की मान्यता मिली हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 105, मेरठ में 85, गोरखपुर में 59 और बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के 19 स्कूलों को हाईस्कूल की मान्यता प्रदान की गई है। बहुत जल्द 2022 में आवेदन करने वाले संस्थानों की लिस्ट भी जारी की जा सकती हैं।

यूपी में जिन स्कूलों को हाईस्कूल की मान्यता दी गई हैं उन स्कूलों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी की गईं नई शर्तों/ मानकों का विशेष ध्यान रखा गया हैं। आपको बता दें की सरकार द्वारा हाईस्कूल (कक्षा 6 से 10 तक) की नई मान्यता का आदेश चार साल बाद जारी हुई है।

0 comments:

Post a Comment