खबर के अनुसार NIA की टीम ने कल बेटा के पटना स्थित एजी कॉलोनी वाले आवास पर रेड मारी। वहीं गया के कोच थाना अंतर्गत करवा गांव में भी NIA की टीम पहुंची। जबकि विजय आर्या की बेटी शोभा देवी (जिला परिषद) के औरंगाबाद स्थित महेश परासी गांव में भी NIA की टीम ने रेड मारी।
आपको बता दें की कैमूर पहाड़ी के नौहट्टा जंगल से कुख्यात नक्सली नेता विजय आर्या को 5 महीने पहले स्पेशल टीम ने अरेस्ट किया था। इसपर 30 लाख का इनाम था। इतना ही नहीं कुख्यात नक्सली नेता विजय आर्या पर 4 राज्यों में 14 से ज्यादा केस दर्ज है।
मिली जानकारी के अनुसार NIA की टीम कुख्यात नक्सली नेता विजय आर्या के खिलाफ सबूत खंगाल रही है। इसके लिए कई जगहों और ठिकानों पर रेड किया जा रहा हैं। साथ ही साथ परिवार के सदस्यों से भी पूछ ताछ की जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment