इटावा, बस्ती, बाराबंकी, देवरिया समेत 7 जिलों में नए CMO की तैनाती

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के इटावा, बस्ती, बाराबंकी, देवरिया समेत 7 जिलों में नए CMO की तैनाती की हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश की योगी सरकार ने सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की तैनाती की हैं। सरकार के आदेश के बाद  इटावा, बस्ती, हरदोई, बाराबंकी, देवरिया, मऊ, शाहजहांपुर में नए CHO को तैनात किया गया हैं।

इटावा, बस्ती, बाराबंकी, देवरिया समेत 7 जिलों में नए CMO की तैनाती?

हापुड़ के एसीएमओ डा. गीताराम को इटावा का सीएमओ बनाया गया है।

हरदोई के सीएमओ डा. रविन्द्र सिंह यादव को एसीएमओ झांसी बनाया गया हैं। 

झांसी के एसीएमओ डा. नरेश अग्रवाल को मऊ का नया सीएमओ बनाया गया है।

कानुपर मंडल के संयुक्त निदेशक डा. राम किशोर गौतम को शाहजहांपुर का सीएमओ बनाया गया है। 

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के संयुक्त निदेशक डा. अवधेश कुमार यादव को बाराबंकी का सीएमओ बनाया गया है।

कन्नौज के छिबरामऊ संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा. राजेश कुमार तिवारी को हरदोई का सीएमओ बनाया गया है।

0 comments:

Post a Comment