गोरखपुर में 500 युवाओं को सुजुकी मोटर देगी नौकरी

न्यूज डेस्क: गोरखपुर में 500 युवाओं को सुजुकी मोटर की ओर से नौकरी दी जाएगी। इसके लिए 25 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की ओर से रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इस मेला में उपस्थित होकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

खबर के अनुसार इस रोजगार मेला में सुजुकी मोटर अहमदाबाद की ओर से आईटीआई उत्तीर्ण 500 युवाओं को नौकरी दिया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। इसलिए आप अपने दस्तावेजों के साथ इस मेला में उपस्थित हो सकते हैं। 

आपको बता दें की इस रोजगार मेला में उपस्थित होने के लिए युवाओं की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई पास होनी चाहिए। साथ ही साथ न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष होनी चाहिए। 

इस रोजगार मेला में चयनित उम्मीदवारों को 21 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। साथ ही साथ प्रशिक्षुओं को कैंटीन और आवास का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा। आप अपने सभी दस्तावेजों के साथ इस रोजगार मेला में आ सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment