यूपी के बस्ती में 28 फरवरी को होगा सामूहिक विवाह

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के बस्ती से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के बस्ती में 28 फरवरी को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए बस्ती के जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार जिले के प्रत्येक ब्लाॅक को न्यूनतम 25-25 एवं नगर निकाय वार को 5-5 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराने का लक्ष्य दिया गया हैं। साथ ही साथ विधानसभा वार नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। ताकि सामूहिक विवाह संपन्न कराने में कोई परेशानी ना हो। 

बता दें की यूपी सरकार राज्यभर में सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब वर्ग के बेटियों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन करवाती हैं। इस योजना के तहत शादी का खर्च सरकार के द्वारा उठाया जाता हैं। वहीं शादी के बाद कन्या को सगुण भी दिया जाता हैं।

बस्ती में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्र जोड़ों की शादी कराने के लिए ब्लाॅकवार कार्यक्रम तय कर दिया गया हैं। 28 फरवरी को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेगा और गरीब वर्ग के बेटियों की शादी कराई जाएगी।

0 comments:

Post a Comment