खबर के अनुसार मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य चल रहा हैं। इस एक्सप्रेस वे से मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जिले आपस में जुड़ जाएंगे।
वहीं गोरखपुर से आजमगढ़ को जोड़ने के लिए भी एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाया जा रहा हैं। बता दें की गोरखपुर, अंबेडकरनगर, संत कबीरनगर और आजमगढ़ को जोड़ने के लिए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा हैं।
बता दें की गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से मिल जाएगा। जिससे गोरखपुर, अंबेडकरनगर, संत कबीरनगर और आजमगढ़ के लोगों को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के जरिए दिल्ली जानें में आसानी होगी।

0 comments:
Post a Comment