खबर के अनुसार मेरठ और बरेली एसटीएफ व थाना भोजीपुरा पुलिस ने नैनीताल रोड स्थित भैरपुर खजुरिया के पास बंद ईंट भट्ठे पर छापा मारा। इस दौरान यहां से 27 लाख के जाली नोट पकड़े गए। इसमें दो सौ और पांच सौ के नोट शामिल हैं।
आपको बता दें की नेपाल के रास्ते भारत के कई राज्यों में जाली नोट का सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही हैं। साथ ही साथ पकड़े गए लोगों से पूछताछ भी की जा रही हैं। वहीं कुछ लोग फरार भी हो गए हैं।
ये आरोपी पकड़े गए : मिली जानकारी के अनुसार भैरपुरा निवासी सद्दाम पुत्र अफसार अली, पीलीभीत के थाना हजारा गांव विला टिल्ला नंबर चार निवासी हरवंश उर्फ सोनू व टिल्ला नंबर चार के ही गुरनाम सिंह को पकड़ा गया हैं। जबकि टिल्ला नंबर चार का प्रकाश, सद्दाम का पिता अफसार व भैरपुरा का सचिन मौके से फरार हो गया हैं।

0 comments:
Post a Comment