खबर के अनुसार मेरठ में करीब 379 करोड़ की लागत से इस मल्टी सुपर स्पेशिलिटी मिलिट्री अस्पताल का निर्माण किया जायेगा। इसकी जानकारी स्टेशन कमांडर और ब्रिगेडियर राजीव कुमार के द्वारा दी गई हैं। बहुत जल्द इस अस्पताल का निर्माण होगा।
बता दें की रक्षा मंत्रालय ने मेरठ के रक्षा भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से लैस मल्टी सुपर स्पेशिलिटी मिलिट्री अस्पताल के निर्माण की मंजूरी दे दी हैं। वहीं मेरठ के साथ साथ लखनऊ में भी आधुनिक मिलिट्री अस्पताल के निर्माण की मंजूरी दी गई हैं।
इस मल्टी सुपर स्पेशिलिटी मिलिट्री अस्पताल के निर्माण से यूपी के करीब 14 जिलों के सैनिक, पूर्व सैनिक और उनके परिवार के लोगों को फायदा होगा। इस अस्पताल में कई तरह की आधुनिक सुविधा और हाईटेक टेक्नोलॉजी की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

0 comments:
Post a Comment