खबर के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन पांच मार्च तक किये जायेगा। कॉपियों की जांच को लेकर बोर्ड के द्वारा पूरी तैयारी की गई हैं। साथ ही साथ जांच केंद्र पर कैमरे भी लगाए गए हैं।
आपको बता दें की हर मूल्यांकन केंद्र पर 13-13 एमपीपी (मार्क्स पोस्टिंग पर्सनल) की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके द्वारा कॉपियों की जांच के बाद अंकों को कंप्यूटर पर अपडेट किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।
इंटर कॉपियों की जांच में जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी हैं। उन शिक्षकों को मूल्यांकन केंद्र पर सुबह 9:30 बजे अनिवार्य रूप से पहुंचने को कहा गया हैं। वहीं मूल्यांकन का कार्य सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा।

0 comments:
Post a Comment