21-22 को बक्सर, भोजपुर, दरभंगा समेत इन जिलों में होगी बारिश

न्यूज डेस्क: बिहार में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने आज यानि की 20 अप्रैल को प्रदेश के करीब 20 जिलों में हीट वेव और लू का अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं। 

हालांकि 21 और 22 अप्रैल को बक्सर, भोजपुर, दरभंगा समेत कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती हैं। क्यों की इन जिलों में बारिश होने की संभावना बन रही हैं। जिससे इन जिलों के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज होगी।

बता दें की  21 अप्रैल को बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सीवान, दरभंगा, समस्तीपुर, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर जिलों में एक दो स्थान पर हल्की बारिश हो सकती हैं और हवाएं चल सकती हैं। 

वहीं 22 अप्रैल को बिहार के बक्सर, भोजपुर, अरवल, रोहतास, भभुआ और औरंगाबाद में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे इन जिलों के तापमान में कमी आएगी और इन जिलों में रहने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment