खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर पटना में 67 केस मिले। जिससे पटना में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 335 हो गई हैं। वहीं मुंगेर में 43, पूर्णिया में 36, मुजफ्फरपुर में 32, खगड़िया में 27, गया और भागलपुर में 25 एक्टिव केस हो गए हैं।
बता दें की 24 घंटे में बिहार के अलग-अलग जिलों में 53 हजार कोरोना जांच की गई, जिसमे 138 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई हैं। मृतक का नाम सुखदेव प्रसाद है, जो पटना सिटी के अगमकुआं के रहने वाले थें।
बिहार में कोरोना के बढ़ती रफ़्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम राज्य के सभी जिलों में अलर्ट हो गई हैं। साथ ही साथ लोगों से मास्क लगाने और सावधानी बरतने की अपील की जा रही हैं। हालांकि ज्यादातर कोरोना मरीज तीन से चार दिन में ठीक हो रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment